राजस्थान

मनोहरपुर में निकला अलम का जुलूस: युवाओं ने दिखाए करतब

Admin Delhi 1
27 July 2023 6:00 PM IST
मनोहरपुर में निकला अलम का जुलूस: युवाओं ने दिखाए करतब
x

जयपुर न्यूज़: मनोहरपुर कस्बे मे मातमी धुनों के बीच अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर जमीर खान चौहान ने बताया कि तोपचिवाडा से 6 बजे जुलूस रवाना हुआ जो की प्रमुख मार्गो से निकलता हुआ सारवान मोहल्ला इमाम बाड़े में पहुंचा। जहां पर सारवान, लुहार मंडी , तोपचिवाडा मोहर्रम मिलान करवाया गया।

इस दौरान लुहार मंडी व चिड़ीमार दरवाजा होते हुए गांधी चौक पहुंचें। जहां पर अखाडा लगाकर करतब दिखाए गए। इस दौरान जगह-जगह पानी व शर्बत की छबील लगाई गई। वही महावता का चौक, लुहार मंडी, चिढ़ी मार दरवाजा, गांधी चौक तोपचिवाडा पर अखाड़े में छोटे बच्चे बड़े, बुजुर्ग लोगो ने करतब दिखाया।

इस दौरान जुलूस में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता थाना पुलिस के जयराम यादव, एएसआई हरिराम ढाका, एएसआई बलवान सिंह, एचएम श्रवण जाखड़, यादराम, कांति देवी, भजन लाल, मनोज सहित जाप्ता मौजूद रहा।

Next Story