राजस्थान
पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध
Tara Tandi
29 May 2024 5:57 PM IST

x
दौसा । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियो के वार्षिक सत्यापन करने हेतु वर्तमान में तीन प्रक्रियाओं के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। वर्तमान में अपनाई जा रहे तीनो विकल्प के उपरान्त भी कुछ पेंशनर्स स्वंय का वार्षिक सत्यापन नही करवा पा रहे, क्योकि पेंशनर्स के बायोमैट्रिक(उंगलियों के निशान) नही आ पा रहे है तथा उनका चेहरा आधार पोर्टल के माध्यम से सत्यापित नही हो पा रहा है अथवा उनके आधार के साथ मोबाईल नही जुडा होने के कारण ओटीपी प्राप्त नही हो पा रहा है। जिसके कारण पेंशनर्स का वार्षिक सत्यापन नही होने के कारण पेंशनर्स को पेंशन राशि का भुगतान नही हो पाता है। राज्य सरकार द्वारा पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होने बताया कि ‘‘ऎसे पेंशनर्स को संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी/विकास अधिकारी) कार्यालय में स्वंय के दस्तावेजों यथा पीपीओ, जनाधार, आधार आदि के साथ व्यक्तिशः उपस्थित होना होगा, उनके दस्तावेजो की जॉंच के आधार पर संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी द्वारा उनका वार्षिक भौतिक सत्यापन करते समय संबंधित अधिकारी के आधार से जुडे मोबाईल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से पेंशन का वार्षिक सत्यापन किया जा सकेगा।
Tagsपेंशनर्स वार्षिकभौतिक सत्यापनप्रक्रिया वैकल्पिकसुविधाएं उपलब्धPensioners annualphysical verificationprocess optionalfacilities availableजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





