राजस्थान

बारी-बारी से 3 बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद फंदे पर झूल गई मां

Admin2
6 May 2022 9:50 AM GMT
बारी-बारी से 3 बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद फंदे पर झूल गई मां
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मां अपने पति की हरकतों और घर की हालत से इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि वह अपने तीन बच्चों के साथ फंदे पर झूलकर जान दे दी हे।बेबस मां ने अपने हाथों ने बारी-बारी से अपने तीन बच्चों को खुद ही फंदे पर लटकाई फिर खुद झूलकर जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से हर कोई हैरान और सदमे में है।पति जब घर लौटा तो अपने तीन बच्चों और पत्नी को फंदे पर झूलता देख बिल्कुल बेसुध हो गया। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उसकी हंसती खेलती दुनिया में ये क्या हो गया।पति की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हुए जिसके बाद पुलिस का सूचना दी गई। मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग गुरुवार शाम को कपासन पहुंचा।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को ससुराल पक्ष को सौंप दिया है।
Next Story