राजस्थान

बिना बिल्डिंग प्लान सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप, दिनहाटा में मचा हड़कंप

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:59 PM IST
बिना बिल्डिंग प्लान सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप, दिनहाटा में मचा हड़कंप
x
सरकारी जमीन पर कैसे बन गई तीन मंजिला इमारत? नगरपालिका ने शुरू की जांच

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के दिनहाटा शहर में सरकारी खस जमीन पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगरपालिका की अनुमति और वैध बिल्डिंग प्लान के बिना ही सरकारी जमीन पर तीन मंजिला मकान बना दिया गया।

मामला सामने आने के बाद दिनहाटा नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। निर्माण से जुड़े मकान मालिक को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि करीब दो साल पहले भी दिनहाटा नगरपालिका में बिल्डिंग प्लान की मंजूरी को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उस मामले में तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष गौरीशंकर माहेश्वरी समेत कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई थी।

अब नए मामले ने नगरपालिका की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Next Story