राजस्थान

अजमेर की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही

Admin Delhi 1
20 Sept 2023 10:34 AM IST
अजमेर की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही
x

अजमेर: 19वें सीनियर रोल बॉल राज्य चैम्पियनशिप का आयोजन हनुमानगढ़ में 15 से 17 सितंबर को हुआ। अजमेर की महिला टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच जयपुर और अजमेर के बीच हुआ। जिसमें जयपुर ने 4-3 के स्कोर से जीत हासिल की। महिला टीम का नेशनल गेम्स, पुणे के लिए चयन भी हुआ।

राजस्थान रोल बॉल एसोसिएशन की तरफ से हनुमानगढ़ जिले में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। राजस्थान के पांच जिलों अजमेर, नागौर, जयपुर, सीकर, हनुमानगढ़ की महिला टीमों ने भाग लिया था। अजमेर की महिला टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अजमेर टीम का जयपुर से फाइनल मैच खेला गया। हालांकि फाइनल मैच में जयपुर की महिला टीम ने जीत हासिल की।

Next Story