
x
Ajmer अजमेर । विभागों में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की समीक्षा, संपर्क पोर्टल पेंडेंसी, ई-फाइल निष्पादन एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का 30 दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। तीन माह से अधिक पुराने प्रकरणों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की जाए और इन पर की गई कार्यवाही की जिला स्तर से भी समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं केंद्र सरकार के पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जनसुनवाई के पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादी को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने ई-फाइल की पेंडेंसी के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों को नियमित रूप से ई-डाक एवं ई-फाइल का अपने एसएसओआईडी पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। 30 दिन से पूर्व के लंबित ई-डाक का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई एवं उनकी अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की स्थिति को अद्यतन करने एवं शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। भूमि चिन्हीकरण एवं अवाप्ति की प्रक्रिया में एडीए से समन्वय कर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए कहा गया। विभागों को एडीए को मांग पत्र प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इससे भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।
मुख्य विकास संकेतकों (केपीआई) में सभी विभागों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए। विभागवार विभिन्न संकेतकों की समीक्षा की गई एवं कम उपलब्धि वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की क्रियान्विति के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिन एमओयू की ग्राउंडब्रेकिंग की जानी है, उसकी सूचना नियमित रूप से अपडेट की जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, एडीए उपयुक्त श्री सूर्यकांत शर्मा, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAjmer साप्ताहिक समन्वयबैठक आयोजितAjmer weekly coordination meeting organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





