राजस्थान
Ajmer: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर निरीक्षण किया
Tara Tandi
7 April 2025 7:47 PM IST

x
Ajmer अजमेर । जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे की पूर्व तैयारी के तहत हनुमानगढ़ जिले के लखूवाली, जी.डी.सी. लोहागढ़ हैड एवं घग्घर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री रावत ने क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के सुदृढ़ प्रबंधन एवं सतत विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा स्वयं इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाना इस दिशा में सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री रावत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।
TagsAjmer जल संसाधनमंत्री सुरेश सिंह रावतमुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे निरीक्षणAjmer Water ResourcesMinister Suresh Singh RawatChief Minister's proposed tour inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





