राजस्थान
Ajmer: वासुदेव देवनानी की बाली (इण्डोनेशिया) विधान सभा चेयरमैन देवा मैड महायादनया से की मुलाकात
Tara Tandi
11 Nov 2024 6:18 PM IST

x
Ajmerअजमेर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को इण्डोनेशिया के बाली के विधान सभा सदन, विभिन्न दीर्घाओं और भवन का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने विधान सभा में चेयरमैन श्री देवा मैड महायादनया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान दोनों के मध्य भारत और इण्डोनेशिया की चुनाव प्रणाली, संसदीय प्रणाली, संस्कृत भाषा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक संबंध सहित दोनों विधान सभाओं की कार्यवाही, कार्य प्रणाली, सदन संचालन और संसदीय परम्पराओं व नियमों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री देवनानी ने श्री महायादनया को बाली विधान सभा में सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए योग-ध्यान अभ्यास कार्यक्रम शुरु करने का सुझाव दिया।
श्री देवनानी से बाली विधान सभा के चेयनमैन ने बाली के पर्यटन स्थलों पर भारतीय निवेश किये जाने का अनुरोध किया। श्री देवनानी ने बाली सरकार को भारत और राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किये जाने का निमंत्रण भी दिया। श्री देवनानी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल हो रही है। भारत में विश्व के अनेक राष्ट्र निवेश के लिये विभिन्न क्षेत्रों में पहल कर रहे है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ रही है। श्री देवनानी को बाली के चेयरमैन ने इण्डोनेशिया यात्रा की यादगार को बनाये रखने के लिये गरुड स्मृति चिन्ह भेंट किया।
श्री देवनानी के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के सम्मान में बाली में कॉन्सुलेट जनरल श्री शशांक विक्रम ने दोपहर भोज का आयोजन किया। इस मौके पर सांसद श्री आर्या वेदा, भारतीय मूल के विधायक डॉ. सौमवीर, भारत के राजदूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान दोनों देशो के पर्यटन स्थलों और विधान सभा में किये जा रहे नवाचारों पर विचार-विमर्श हुआ। श्री विक्रम ने श्री देवनानी को उनके सम्मान में बाली का गरुड स्मृति पत्रक भेंट किया।
श्री देवनानी ने बाली में भगवान विष्णु और भगवान गरुड की ऐतिहासिक प्रतिमा देखी
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इण्डोनेशिया के बाली द्वीप में स्थित भगवान श्री विष्णु और उनके वाहन भगवान गरुड की विशाल और ऐतिहासिक प्रतिमा का अवलोकन किया। भगवान विष्णु और गरुड की इस प्रतिमा की ऊंचाई 122 फीट है। गरुड के पंख की चौडाई 64 फीट है। यह विशाल प्रतिमा तांबे और पीतल से निर्मित है।
TagsAjmer वासुदेव देवनानीबाली इण्डोनेशियाविधान सभा चेयरमैनदेवा मैड महायादनया मुलाकातAjmer Vasudev DevnaniBali IndonesiaLegislative Assembly ChairmanDeva Mad Mahayadnaya meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





