राजस्थान
Ajmer: वासुदेव देवनानी ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ आंतेड़ माता मंदिर पुलिया एवं छतरी योजना
Tara Tandi
17 Oct 2024 7:38 PM IST

x
Ajmer अजमेर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीपावली से पूर्व शहर की अधिकांश सड़कों का निर्माण, जीर्णोद्वार एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम को निर्देशित किया गया है। एलीवेटेड रोड के नीचे सड़क भी 6.15 करोड़ की लागत से सही करवाई जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर ए ब्लॉक में 1.13 करोड़ रूपए के सड़क निर्माण कार्य एवं आंतेड़ माता मंदिर में पुलिया व छतरी योजना में ट्यूबवैल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र अन्तिम सिरे पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रही है। अब इसे टेल एण्ड से फ्रण्ट एण्ड का बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तीन रिजर्वायर बनाने के लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। भूमि आवंटन भी किया गया है। बीसलपुर बांध से निर्भरता कम करने के लिए पहली बार फॉयसागर झील का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हुआ है। यहां से 4.5 एमएलडी पानी लेने के लिए एक करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार अजमेर शहर के पारम्परिक जल स्त्रोतों 22 बावडियों का चिन्हीकरण कर पानी फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। बिसलपुर बांध से पानी की आवक बढ़ाने के लिए इण्टेक वेल भी बनाया जाएगा। ईआरसीपी परियोजना से फॉयसागर को जोड़ने से हमेशा पानी भरा रहेगा। जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूत्रि्त क लिए अतिरिक्त फिडर से जोड़ने के लिए भी पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि अजमेर की पहचान शिक्षा नगरी के रूप में बनी रहनी चाहिए। इसके लिए भारतीय तकनीकी संस्थान की तर्ज पर आरआईटी के लिए महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव किया गया है। इसी प्रकार आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी खुलेगा। इसके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। एम्म के स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान टीबी अस्पताल भवन में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। कोटड़ा में भी सैटेलाईट चिकित्सालय बनेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अजयसर में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। यहां तक सुगम पहूंच सुनिश्चित करने के लिए चामुण्डा माता मन्दिर तक रोपे वे बनाया जाएगा। म्यूजियम बनने से भी पर्यटन में वृद्धि होगी। यातायात को पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए इलेक्टि्रक बसें चलाई जाएगी। इसी प्रकार एथेलेटिक एकेडमी और स्पोट्र्स कॉलेज आरम्भ होने से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार बढ़ाने के लिए आईटी पार्क की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। रोडवेज बस स्टेण्ड भी 40 करोड़ की लागत से नया बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास की गति अनवरत बनी रहेगी। पहले बजट में ही 1500 करोड़ से अधिक की सौगातें मिली है। भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने पर कार्य किया जाएगा। फॉयसागर के केचमेण्ट एरीया की सुरक्षा के लिए 5 करोड़ की राशि से दीवार बनाई जानी है। झील की गहराई नरेगा के माध्यम से बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर श्री सतीश बंसल, पार्षद प्रतिभा पाराशर, मनोज मामनानी, पार्षद रूबी जैन, संजय अरोड़ा, ललित केसवानी, गणेश साहू, पूनम सिंह, भावेश गुजराती, अंकित वाल्मीकि, भारत मेघवाल, विजय मिश्रा, रोहित भाट, आदित्य जैन, धर्मेश धौलपुरिया उपस्थित रहे।
TagsAjmer वासुदेव देवनानीनिर्माण कार्य शुभारंभ आंतेड़ माता मंदिर पुलियाछतरी योजनाAjmer Vasudev Devnaniconstruction work started at Anted Mata Mandir culvertChhatri Yojanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





