राजस्थान
Ajmer: वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान-2025 जिला स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम आज
Tara Tandi
5 Jun 2025 10:55 AM IST

x
Ajmer अजमेर। वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान-2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ समारोह गुरूवार को आयोजित होगा। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान-2025 का शुभारंभ गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार 5 जून को होगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम वरूण सागर पर आयोजित होगा। यहां प्रातः 8 बजे से श्रमदान कर साफ सफाई की जाएगी। प्रातः 9.30 बजे से वन्दे गंगा प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे वन्दे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला के अन्तर्गत जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर चर्चा की जाएगी। नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन होगा। यहां जल संरक्षण जन अभियान संकल्प, पीपल पूजन एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि बर्ड वॉच एवं नेचर वॉक का आयोजन सोमलपुर नर्सरी तारागढ़ रोड से गंगा भैरव घाटी तक प्रातः 5 बजे से किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत तुलसी पौधों का वितरण लवकुश वाटिका नौसर में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। वॉल नेचर पेंटिंग का आयोजन बॉटैनिकल गार्डन आदर्शनगर में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। स्वच्छता अभियान एवं नर्सरी में स्थित पौधों की ग्रेडिंग घूघरा नर्सरी जयपुर रोड़ पर सायं 5 बजे से किया जाएगा एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सायं 6 बजे होगा।
TagsAjmer वन्दे गंगा जल संरक्षणअभियान-2025जिला स्तरीय शुभारम्भकार्यक्रमAjmer Vande Ganga Water ConservationCampaign-2025District Level LaunchProgramजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





