राजस्थान

Ajmer: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिर में हवन, दरगाह में चादर चढ़ाई गई

Admindelhi1
11 Jun 2026 7:55 AM IST
Ajmer: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिर में हवन, दरगाह में चादर चढ़ाई गई
x
सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक स्थलों पर आयोजन

अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व कि निर्देशानुसार बुधवार को भाजपा शहर जिला अजमेर की ओर से सीताराम मंदिर में महाआरती और हवन पूजन किया गया तो वहीं सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में विशेष चादर पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।

अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुआगो सैयद अफ़शान चिश्ती की कियादत में आयोजित इस विशेष दुआ कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती एवं सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी आबिद अली चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चादर लेकर दरगाह शरीफ पहुंचा।

दरगाह में ज़ियारत एवं चादर पेश करने के बाद देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द, विकसित भारत के संकल्प तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक दुआ की गई।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत आज विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम में सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी आबिद अली चौधरी, प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर पठान, अयूब खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह, जावेद खान, प्रदेश प्रवक्ता शफीक खान सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अजमेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला महामंत्री सैयद सादिक अली, मोईन खान, अरहम चिश्ती, अज़मत खान, रिहान खान, इमरान खान, जावेद शेख, सैयद शमशुल हसन एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

ज़ियारत एवं दुआ कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष पोस्टर का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी सैयद अफ़शान चिश्ती एवं प्रदेश प्रवक्ता शफीक खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का समापन देश की उन्नति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

उधर, बजरंग गढ़ चौराहा स्थित सीताराम मंदिर में सुबह आयोजित महाआरती एवं हवन कार्यक्रम में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद गिरधर शर्मा,पूर्व डिप्टी मेयर नीरज जैन,मंडल अध्यक्ष रचित कछावा,आदि मौजूद रहे।

Next Story