राजस्थान

Ajmer: मदार-बांद्रा टर्मिनस एकतरफा स्पेशल ट्रेन 15 मई से चलेगी

Admindelhi1
12 May 2026 6:28 PM IST
Ajmer: मदार-बांद्रा टर्मिनस एकतरफा स्पेशल ट्रेन 15 मई से चलेगी
x
"15 मई से शुरू होगी स्पेशल रेल सेवा"

अजमेर: रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09631, मदार-बान्द्रा टर्मिनस एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 15 मई 26, शुक्रवार को (01 ट्रिप) मदार से 10.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 06.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

Next Story