राजस्थान

Ajmer: अजमेर में मानसून की पहली जोरदार बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस

Admindelhi1
3 July 2026 12:00 PM IST
Ajmer: अजमेर में मानसून की पहली जोरदार बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस
x
भीषण गर्मी के बाद अजमेर में बारिश बनी राहत की फुहार

अजमेर: पिछले एक सप्ताह से मानसून की बरसात का इंतजार करते अजमेरवासियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली। दोपहर तक तेज गर्मी और उमस भरे वातावरण के बीच एकाएक आसमान में बरसाती बादल उमड़े और पूरे शहर को कुछ देर के लिए तर कर दिया। शहर में कही तेज तो कहीं मोटी बोछारें गिरी साथ में तेज हवाएं भी चली। तापमान में गिरावट महसूस हुई।

अजमेर के लोग ही नहीं किसान भी पिछले एक सप्ताह से मानसून की पहली अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। उन्हें अच्छी बारिश तो फिलहाल नसीब नहीं हुई किन्तु तापमान में गिरावट होने से तनिक राहत जरूर हुई। हालाकि मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की हुई थी कि अजमेर में तेज हवाओं के साथ मध्यम तेज गति की बरसात के आसार है। यह माहौल अगले तीन चार दिन तक बना रहेगा। मौसम की इस भविष्यवाणी से लोगों को अजमेर में पहली अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी थी किन्तु बरसात ने निराश ही किया। उम्मीद की जा सकती है कि अगले एक दो दिन में बरसात का माहौल बना रहेगा। इससे किसानों को भी राहत मिलेगी। बताते हैं कि खेतों में बाजरा बरसाती पानी का इंतजार कर रहा है। किसानों को इस बरसात से खुशी हुई है।

Next Story