राजस्थान
Ajmer: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल कार्यक्रम का आयोजन
Tara Tandi
30 Aug 2025 1:20 PM IST

x
Ajmer अजमेर । राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना व पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संस्थान में मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा फिट इंडिया शपथ ली गयी।
केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना के उप पंजीकार श्री बलबीर गैना द्वारा बताया गया कि मेजर ध्यानचंद जी ने भारत को हॉकी में ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। उनकी खेल भावना, अनुशासन और समर्पण आज भी हर खिलाड़ी और युवा को प्रेरणा देते हैं। वे इस बात का प्रतीक हैं कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से असंभव भी संभव हो सकता है। अतः हम सभी को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। खेलने से न केवल हमारा शरीर मजबूत बनता है, बल्कि मन और आत्मा भी स्वस्थ रहते हैं। खेलों से हमें संघर्ष का सामना, जीवन में अनुशासन, नियमों का पालन टीमवर्क आदि सीखने को मिलता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अजय अरोड़ा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुनील घिया सहित विभागीय कार्मिकगण उपस्थित रहे।
TagsAjmer राष्ट्रीय खेल दिवसमेजर ध्यानचंद स्मृतिखेल कार्यक्रम आयोजनAjmer National Sports DayMajor Dhyanchand MemorialSports Program Organizationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





