राजस्थान

Ajmer: राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान के लिए अजमेर के छह दानवीर चयनित

Admindelhi1
25 Jun 2026 10:41 AM IST
Ajmer: राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान के लिए अजमेर के छह दानवीर चयनित
x
राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से नवाजे जाएंगे अजमेर के छह व्यक्तित्व

अजमेर: राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय विद्यालयों में भामाशाह के रुप में सहयोग करने वाले अजमेर के 6 भामाशाहों को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 29 जून 2026 को जयपुर के बिड़ला आंटोरियम में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, एवं शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में प्रेमचन्द गोधा( झिरोता वाले), राजेश चौधरी, हिन्दुस्तान जिंक कायड़ माइंस अजमेर, राहुल गर्ग राउण्ड टेबल, अजमेर, हरी दत्त शर्मा, नेमीचंद शर्मा, लोकेश शर्मा समाज सेवक अजमेर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार गोधा, चौरी व गर्ग ने विद्यालयों में विकास कार्य कराए व हरी दत्त शर्मा, नेमीचंद शर्मा, लोकेश शर्मा ने विद्यालय को भूमि दान की है। एचडीएफसी बैंक जयपुर ने भी अजमेर के साथ साथ अन्य जिलों में विद्यालय विकास कार्य करवाने पर राज्य स्तर पर भामाशाह सम्मान दिया जाएगा।

Next Story