राजस्थान

Ajmer: प्रभारी सचिव ने फसल नुकसान का लिया जायजा, राहत देने के निर्देश

Tara Tandi
7 Sept 2025 12:36 PM IST
Ajmer: प्रभारी सचिव ने फसल नुकसान का लिया जायजा, राहत देने के निर्देश
x
Ajmer अजमेर । जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने शनिवार को नसीराबाद क्षेत्र में फसल खराबे का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
प्रभारी सचिव श्रीमती राठौड़ शनिवार को जिला कलक्टर श्री लोक बंधु के साथ नसीराबाद क्षेत्र में स्थित खेतों पर पहुंची। अतिवृष्टि के कारण हुई फसल खराबे के बारे में उपखंड अधिकारी श्री देवी लाल यादव ने जानकारी प्रदान की। विभिन्न स्थानों पर फसल खराबे का अवलोकन करने के उपरांत काश्तकारों को राहत पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से भी काश्तकारों को राहत मिलना सुनिश्चित करने के संबंध में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री संजय तनेजा के साथ विस्तार से चर्चा की। स्थानीय काश्तकारों ने अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के बारे में बताया।
उन्होंने काश्तकारों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा के उपरांत आवश्यक निर्देश प्रदान किए। फसलों की गिरदावरी तथा फसल कटाई परीक्षण समय पर करने के लिए कहा। कृषि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
Next Story