राजस्थान
Ajmer: द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के सम्बन्ध समीक्षा
Tara Tandi
29 May 2025 10:47 AM IST

x
Ajmer अजमेर । जिले में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शिल्ड के अन्तर्गत नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने की।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार गुरूवार 29 मई को द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शिल्ड का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 7 मई को प्रथम मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। उस दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए इस द्वितीय मॉक ड्रिल ऑपरेशन शिल्ड का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभ्यास ऑपरेशन शिल्ड के दौरान दुशमन के द्वारा विमान, ड्रोन अथवा मिसाईल के माध्यम से हुए हवाई हमले के दौरान राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान समस्त हितधारक आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। पूर्व की मॉक ड्रिल की कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सुचना मिलते ही समस्त विभाग एवं हितधारक अपने दायित्वों के निर्वहन लिए कार्य आरम्भ कर देंगे। स्थानीय व्यक्तियों की भी सधी हुई प्रतिक्रिया होनी चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु, प्रशिक्षण सेवा के श्री सुरेश सिन्धी सहित समस्त कमान अधिकारी एवं सहायक कमान अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAjmer द्वितीय सिविलडिफेंस अभ्यासऑपरेशन शील्डसम्बन्ध समीक्षाAjmer 2nd CivilDefence ExerciseOperation ShieldRelationship Reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





