राजस्थान

Ajmer : पति की मौत के क्लेम का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, हड़पे सोने-चांदी के जेवर

Tara Tandi
10 April 2024 6:57 AM GMT
Ajmer : पति की मौत के क्लेम का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म, हड़पे सोने-चांदी के जेवर
x
अजमेर : जिले के अराई थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को पति की मौत का क्लेम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करके उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ने उसके गहने भी हड़प लिए।
अराई थाना पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि साल 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी, तभी गांव में रहने वाला युवक उसके घर आया और पति की मौत का क्लेम पास करवाने का झांसा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उसके सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। साथ ही पति की मौत पर मिले क्लेम के पैसे भी आरोपी ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Next Story