राजस्थान

Ajmer: पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
5 July 2024 12:27 PM IST
Ajmer: पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया
x
बेटी गर्भवती है

अजमेर: अजमेर के रूपनगढ़ थाना इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए. तब पता चला कि बेटी गर्भवती है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तार आरोपी जाजड़ो, रूपनगढ़ निवासी भागचंद (22) पुत्र गंगाराम जाट, जाजड़ो निवासी राकेश जाट (24) पुत्र कानाराम जाट हैं।

यह माजरा हैं: पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी को कुछ दिनों से लगातार पेट दर्द हो रहा था, जिस पर वह उसे अस्पताल ले गया था. जांच करने पर डॉक्टर ने बताया कि लड़की 21 सप्ताह की गर्भवती है. इसके बाद बेटी ने मां को आपबीती सुनाई और कहा कि उसके साथ रेप हुआ है. आरोपियों ने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से परेशान होकर उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Story