राजस्थान

Ajmer: पुलिस ने सब्जी मंडी से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
29 July 2024 2:57 PM IST
Ajmer: पुलिस ने सब्जी मंडी से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा
x
चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद

अजमेर: अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से सब्जी मंडी से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह पेघी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीसांगन के गांव पिचोलिया निवासी रवि बालोटिया (27) पुत्र ओमप्रकाश है। उससे वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने 25 अप्रेल को ब्यावर रोड रामगंज स्थित सब्जी मण्डी से एक बाइक चोरी की थी।

इस संबंध में सोमलपुर निवासी इंसाफ मोहम्मद खान पुत्र रोशन अली चीता ने 24 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपियों की फुटेज मिल गई। जिसकी मदद से जानकारी जुटाई गई और गिरफ्तार कर लिया गया.

Next Story