राजस्थान
Ajmer: बांडी नदी में सुरक्षा दीवार और कॉलोनियों में पुलिया निर्माण से लोगों में खुशी
Tara Tandi
1 Aug 2025 12:19 PM IST

x
Ajmer अजमेर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांडी की टूटी दीवार को जल्द से जल्द बनाया जाए। रामनगर स्कूल के बाहर नाला व नाली निर्माण हो ताकि सड़कों पर पानी जमा ना हो। उन्होंने वरूण सागर रोड स्थित आदित्य नगर व डिफेंस कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। वहां पुलिया बनाने पर स्थानीय नागरिकों ने श्री देवनानी का अभिनंदन किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बांडी नदी का निरीक्षण कर एडीए को निर्देश दिए कि नदी की टूटी दीवार तुरंत बनाई जाए। इसी तरह रामनगर स्कूल के बार नाला व नाली निर्माण भी जल्द कराया जाए ताकि सड़कों पर एवं स्कूल में पानी जमा ना हो। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
श्री देवनानी ने वरूण सागर रोड़ स्थित आदित्य कॉलोनी एवं डिफेंस कॉलोनी का निरीक्षण किया। इन दोनों कॉलोनियों में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलियाओं की जगह नई एवं मजबूत पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। श्री देवनानी का वहां पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि हम प्राथमिकता के साथ क्षेत्र का विकास का रहे है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पुलिया, सड़क व अन्य सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पंहुचा है। इन सभी को दुरूस्त किया जा रहा है। एडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता तय कर सड़क, नाला, नाली व दीवारों की मरम्मत व नवनिर्माण किया जाए। किसी भी क्षेत्र में समस्या नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी स्ािानों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बड़ी सड़कों के साथ ही अंदरूनी सड़कों को भी सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के कारण जहां भी नुकसान हुआ है। वहां जल्द सुधार किया जाएगा। उनके साथ एडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAjmer बांडी नदीसुरक्षा दीवारकॉलोनियों पुलिया निर्माणलोगों खुशीAjmer Bandi riversecurity wallcolonies culvert constructionpeople happyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





