राजस्थान

Ajmer: अराई ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल, कलेक्टर ने किया जनसुनवाई

Tara Tandi
28 Sept 2025 1:00 PM IST
Ajmer: अराई ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल, कलेक्टर ने किया जनसुनवाई
x
Ajmer अजमेर । जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम पंचायत अराई में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की भावना के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान 25 प्रकरण आए।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें क्षतिग्रत सड़क दुरुस्त कराने, नियमित जलापूर्ति करने, विद्युत वोल्टेज की समस्या, विद्युत कटौती, सड़क निर्माण, नामांतरण करने, अतिक्रमण हटाने सहित अन्य परिवाद दिए गए।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाने सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली पानी की समस्या के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी नीतू मीणा, ब्लॉक विकास अधिकारी श्री शिवदान सहित शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण एवं अन्य विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Next Story