राजस्थान

Ajmer: अजमेर में एनआईए की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Admindelhi1
30 May 2026 11:39 AM IST
Ajmer: अजमेर में एनआईए की कार्रवाई से मचा हड़कंप
x
अजमेर में एनआईए की टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

अजमेर: पाकिस्तान स्थित जसवीर चौधरी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर में छापेमारी की गई।

केंद्रीय एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी से एक रिटायर्ड शिक्षक अमरचंद भोपरिया के मकान में पहली मंजिल पर किराएदार के रूप में रह रहे परमेश मीणा नामक युवक पकड़ लिया। बताया जाता है कि परमेश मीणा मूल रूप से भीलवाड़ा का रहने वाला है। वह काफी समय से अजमेर में किराए के मकान में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने पहले करीब चार घंटे तक उससे पूछताछ की फिर दोपहर बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ पकड़ कर ले गई। हालाकि एजेंसी की ओर से युवक को हिरासत में लेने अथवा गिरफ्तार करने की कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जाता है कि परमेश मीणा आनलाइन गेम खेलने का आदि है इसी के चलते यह पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के सम्पर्क में आया है। बहरहाल घटना को लेकर पूरी कॉलोनी में जबदस्त हलचल रही। सुबह से शाम तक यही चर्चा का विषय बना रहा।

Next Story