राजस्थान

Ajmer: पुष्कर सरोवर के जल से किया महादेव का अभिषेक

Admindelhi1
30 July 2024 8:19 AM GMT
Ajmer: पुष्कर सरोवर के जल से किया महादेव का अभिषेक
x
13 कावड़िए शुक्रवार को पुष्कर से जल लेकर रवाना हुए और सोमवार को प्रतापपुरा पहुंचे

अजमेर: सावन के दूसरे सोमवार को कावड़ियों ने प्रतापपुरा गांव के प्रतापेश्वर महादेव मंदिर में पुष्कर सरोवर के जल से शिव परिवार का जलाभिषेक किया. 13 कावड़िए शुक्रवार को पुष्कर से जल लेकर रवाना हुए और सोमवार को प्रतापपुरा पहुंचे।

प्रतापपुरा चौराहे पर ग्रामीणों ने कावड़ियों का अभिनंदन किया। डीजे की धुन, भोले नाथ के जयकारों के साथ प्रतापपुरा के मुख्य बाजार से होते हुए प्रतापेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पं. चेतन तिवारी और पं. दिनेश तिवारी ने शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Next Story