
x
Ajmerअजमेर । राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड अजमेर के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय निगमों के तहत जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछडा वर्ग के युवक तथा युवतियों को इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए है। व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछडा वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र अथवा स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से जनआधार से आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त तक हैै। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुजा निगम, राजकीय कन्या छात्रावास, सावित्री स्कूल परिसर में सम्पर्क कर सकते है।
TagsAjmer ऋण आवेदन पत्रआमंत्रितAjmer loan application form invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





