राजस्थान

Ajmer: केकड़ी व सावर चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

Tara Tandi
26 April 2025 11:04 AM IST
Ajmer: केकड़ी व सावर चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण
x
Ajmer अजमेर । शुक्रवार को केकड़ी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु एवं विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम के द्वारा निरीक्षण किया गया। केकड़ी स्थित जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु एवं स्थानीय विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए कहा गया। यह कार्य मेडिकेयर रीलीफ सोसायटी के माध्यम से होगा। चिकित्सालय में साफ सफाई रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसी प्रकार चिकित्सालय में गार्डन विकसित किया जाएगा। इससे मरीजों तथा परिजनों को सुविधा मिलेगी। चिकित्सालय में प्रवेश द्वार पर काऊ केचर लगाया जाएगा। इससे चिकित्सालय परिसर में विचरण करने वाले पशुओं से मुक्ति मिलेगी। चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के साथ वार्तालाप पर उपचार के संबंध में जानकारी ली गई। फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन नियमानुसार करने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए कहा गया।
जिला कलक्टर श्री लोकबंधु द्वारा सामुदायिक चिकित्सालय सावर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि भीषण गर्मी एवं हीटवेव को ध्यान में रखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखे। विभाग अलर्ट मोड पर रहे। चिकित्सा संस्थान में जांच, दवा एवं उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। हीट स्ट्रोक के रोगियों के लिए पलंग रिज़र्व रखें। अस्पताल के कूलिंग उपकरण कार्यशील अवस्था में होने चाहिए।
जिला कलक्टर ने बहिरंग विभाग, दवा वितरण केन्द्र, पंजीकरण, ड्रेसिंग रूम की व्यवस्थाएं देखी। व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश प्रदान किए। मरीजों तथा परिजनों के लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। विभागों की आवश्यकताओं की जानकारी ली। मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उनके उपचार के लिए समस्त विभाग को मुस्तेदी के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना का लाभ प्रत्येक मरीज को मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जिला कलक्टर द्वारा सावर स्थित ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ट्रोमा सेंटर के संसाधनों का अधिकतम उपयोग होना चाहिए। इसके लिए स्टाफ लगाया जाए। टोमा सेंटर के कार्यशील रहने से आमजन तथा आगंतुकों को सुविधा मिलेगी।
Next Story