राजस्थान

अजमेर जेल का पेट्रोल पंप आज से शुरू होगा

Shreya
15 July 2023 12:25 PM IST
अजमेर जेल का पेट्रोल पंप आज से शुरू होगा
x

अलवर: अलवर सेंट्रल जेल के मुख्य गेट के बगल में बनाया गया पेट्रोल पंप शनिवार से शुरू हो सकता है। जिसके उद्घाटन की तैयारी शुक्रवार देर रात तक चली। खुली जेल के कैदियों ने भी रात करीब साढ़े 8 बजे तक काम किया। छोटा-मोटा काम शेष रहा है। बाकी पंप को चलाने से संबंधित पूरा काम हो गया। शहर के बीचोंबीच होने के कारण और पर्याप्त जगह होने से यहां पंप की सबसे अच्छी सेल होने की संभावना रहेगी। जिसको लेकर जेल प्रशासन में भी उत्साह है।

खुली जेल के कैदियों को नौकरी

इस पंप पर खुली जेल वाले कैदी काम कर सकेंगे। काम के बदले उनको वेतन भी मिलेगा। पहले जो कैदी काम करने के लिए दिन में बाहर जाते थे और रात को वापस जेल आते हैं। उनको अब पंप पर काम मिल सकेगा। हर 8 घंटे में कैदियों की शिफ्ट बदल जाएगी। एक तरह से कैदियों को काम करने के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। दूर-दूर जाने की बजाय यहीं काम जेल अधीक्षक ने बताया कि यह सरकार का सिस्टम है। अच्छा रेवेन्यू आएगा तो जेल सुधार में काम आएगा। सबके प्रयासों से पंप को जल्दी से जल्दी शुरू कराने के प्रयास किए गए हैं। पिछल कई महीनों से पंप को तैयार करने का काम जोर-शोर से चल रहा था। अब करीब-करीब पूरा हो गया है। संभवतया शनिवार को इस पंप का उद्घाटन हो जाएगा। इस कारण शुक्रवार रात 8 बजे के बाद तक तैयारी चल रही हैं।

Next Story