राजस्थान
Ajmer: बालिका गृह, नारी निकेतन एवं अपना घर वृद्धाश्रम का निरीक्षण
Tara Tandi
18 March 2025 10:33 AM IST

x
Ajmer अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार ढ़ाबी द्वारा नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा मूलभूत सुविधाओं से लेकर गृहों के संचालन का जायजा लिया गया। सचिव द्वारा नारी निकेतन का संचालन, संस्थान के आधारभूत ढांचे एवं कार्यशैली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अध्ययन सामग्री, मनोरंजन एवं खेल-कूद की व्यवस्था, शौचालय, स्नानाघर, रसोईघर, खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। नारी निकेतन में आवासनियों के साथ रह रहे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था के लिए राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। प्रति माह राजकीय चिकित्सालय से मनोरोग चिकित्सक द्वारा विजिट की जाती है। निकेतन में गर्भवती आवासनी के स्वास्थ्य व उसकी गर्भावस्था को ध्यान में रखकर उसकी चिकित्सा अथवा जांच सुनिश्चित की जाती है। नारी निकेतन में सुरक्षा की दृष्टि से पुरुष एवं महिला गार्ड की व्यवस्था है। वर्तमान में 35 महिलाएं आवासरत है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका सुश्री पिंकी गोढवाल भी उपस्थित रही।
सचिव द्वारा राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया गया। गृह में मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। बालिका गृह में गर्मियों मे डेजर्ट कूलर एवं सर्दियों में कम्बल एवं रजाई उपलब्ध करवाई जाती है। आपात विद्युत आपूर्ति के लिए इनवर्टर की व्यवस्था है। बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउंसलर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में कुल बालिका गृह में 19 बालिकाएं आवासरत है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका सुश्री रेखा मेघवाल भी उपस्थित रही।
सचिव द्वारा अवेयरनेस मॉड्यूल फोर सीनियर सिटीजन के तहत अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। दौराने निरीक्षण संस्था में स्टाफ की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने- बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। साथ ही अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान, आर्थिक सहायता एवं पेंशन आदि के संबंध में जानकारी दी एवं रालसा व नालसा योजनाओं के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 133 वृद्धजन आवासरत हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री भगवानस्वरूप शर्मा भी उपस्थित रहे।
TagsAjmer बालिका गृहनारी निकेतनघर वृद्धाश्रम निरीक्षणAjmer Girls HomeNari NiketanHome Old Age Home Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





