राजस्थान
Ajmer: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम
Tara Tandi
18 Sept 2025 1:25 PM IST

x
Ajmerअजमेर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। इसी क्रम में अजमेर जिले में भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की शुरुआत पंचशील शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई। इसमें केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री भारत सरकार एवं सांसद अजमेर श्री भागीरथ चौधरी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भडाणा, विधायक श्री विरेन्द्र सिंह कानावत, उप महापौर श्री नीरज जैन, प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री एवं सांसद अजमेर श्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके अंतर्गत व्यक्तियों को निःशुल्क दवा जांच एव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला एवं बाल स्वास्थ्य को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसे पूरे भारत में 15 दिन के लिए चलाया जाएगा। इससे महिला स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी। इससे स्वस्थ भारत का सपना पूरा किया जा सकेगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसे सभी प्रदेशवासी एवं अजमेर वासियों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पोषण पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना एवं बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, एवं समुदायों में जागरूकता बढ़ाना है। कई प्रकार की एनीमिया, टीबी, प्रत्येक प्रकार की बीमारियों की जांच, टीकाकरण जैसे स्वास्थ्य जांच-शिविरों का आयोजन होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा ने बताया कि अभियान के तहत समस्त मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों अर्थात सभी चिकित्सा संस्थानों पर शिविर लगेंगे। साथ ही निजी चिकित्सालयों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंचशील एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर पर रक्तदान शिविर भी लगाए गए। इन शिविरों में क्रमशः 174 एवं 154 रक्त यूनिट एकत्र किए गए। साथ ही जिले में अन्य स्थानों पर कुल 774 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं संपूर्ण रूप से सभी व्यक्तियों तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर अजमेर में बेहतर करने एवं आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत सभी सुविधाएं एवं जांच संपूर्ण जिले में 17 से 2 अक्टूबर तक प्रभारी रूप से संचालित किया जाएगा एवं सभी तरह के मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के लाभ आम जनता तक पहुंच जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मातृ एवं बाल मृत्यु दर को कम करना, पोषण स्तर सुधारना, एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। इसमें संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामलाल चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामस्वरूप किराडिया, आरसीएच डॉ. स्वती शिंदे एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय चिकित्सालय से अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव एवं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सांवरिया मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।
TagsAjmer स्वस्थ नारीसशक्त परिवार अभियान शुभारंभजिला स्तरीय कार्यक्रमAjmer Healthy WomenStrong Family Campaign launcheddistrict level programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





