
x
Ajmer अजमेर । आनासागर झील के जल स्तर के सुरक्षित लेवल तक पहुंचने पर झील के गेट को शुक्रवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ की उपस्थिति में बन्द किया गया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं प्रशासन के द्वारा आनासागर झील के गेट 30 मई को खोलने का निर्णय लिया गया। उस समय झील का गेज 13 फीट था। इसे बारिश से पहले 10 फीट के सुरक्षित लेवल तक धीरे धीरे लाया गया। वर्तमान में झील में जल का स्तर सुरक्षित लेवल पर होने के कारण झील के गेटों को बन्द किया गया है। इससे निचले इलाकों में बारिश के दौरान जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को गेट की आवश्यक जांच कर मरम्मत समय पर करने के निर्देश दिए गए।
TagsAjmer आनासागर झीलगेट किए गए बंदAjmer Ana Sagar Lakegates closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





