राजस्थान
Ajmer: महिला अधिकारिता विभाग वन स्टॉप सेण्टर “सखी” केन्द्र का औपचारिक शुभारम्भ
Tara Tandi
30 Aug 2025 1:16 PM IST

x
Ajmer अजमेर । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेण्टर “सखी” केन्द्र का औपचारिक शुभारम्भ जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के निर्देशानुसार शुक्रवार को केकड़ी में किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक श्रीमती मेघा रतन ने बताया कि यह केन्द्र एवं राज्य के सभी जिलों में संचालित है। नवीन जिलों की स्थापना होने पर यह केन्द्र का आरम्भ आज केकड़ी में किया गया है। केन्द्र का मुख्य उद्देश्य हिंसा से उत्पीड़त एवं निराश्रित महिलाओं को अविलम्ब चिकित्सकीय, मनौवैज्ञानिक सहित अन्य राहत पहुंचाना है। यह केन्द्र 24 घण्टे क्रियाशील रहता है। केन्द्र पर 5 प्रकार की सेवाओं के लिये कुल 13 मानव संसाधान कार्यरत रहेंगे। यह केन्द्र राजकीय चिकित्सालय केकड़ी में भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 44-45 में संचालित रहेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति केकड़ी के प्रधान श्री होनहार सिंह राठोैड़ ने कहा कि सरकार महिलाओं के सुरक्षा के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। समाज के प्रत्येक वर्ग का यह दायित्व है कि वे महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना रखे। केन्द्र पर आने वाली हर पीड़िता को तत्काल राहत पहुंचे तभी यह केन्द्र निश्चित रूप से महिलाओं के लिये मददगार साबित होंगे।
इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी श्री चन्द्रशेखर भण्डारी ने कहा कि केन्द्र के उद्देशात्मक पहलुओं का प्रचार-प्रसार अधिकाधिक किया जाना चाहिए ताकि आमजन को इस केन्द्र के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। लाभान्वित पक्ष इससे जुड़ कर राहत प्राप्त कर सके। साथ ही हम सभी को केन्द्र के माध्यम से उत्पीड़ित एवं निराश्रित महिलाओं को हर संभव मदद करने के प्रयास करने चाहिए तभी केन्द्र की सार्थकता सिद्व हो सकेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय राजकीय चिकित्सालय केकड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ ने कहा कि चिकित्सालय प्रशासन केन्द्र पर आने वाले हर उत्पीड़ित एवं निराश्रित महिलाओं को चिकित्सकीय राहत पहुंचाने के लिये कटिबद्व रहेगा। केन्द्र को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिये जो भी मदद विभाग एवं केन्द्र द्वारा मांगी जाएगी उसे समुचित रूप से उपलब्ध करवायी जाएगी।
इस अवसर पर उप नियंत्रक डॉ. श्री मुनेश गौड़, डॉ. श्री राजेन्द्र मौर्य, डॉ. सरिता मौर्य ने भी कार्यक्रम में उपस्थित संभागीगणों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभाग की ग्राम साथिन, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, जिला हब व चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम सहित अन्य कार्मिकों की टीम सहित विभागीय कार्मिकगण उपस्थित थे।
TagsAjmer महिला अधिकारिताविभाग वन स्टॉप सेण्टरसखी केन्द्रऔपचारिक शुभारम्भAjmer Women EmpowermentDepartment One Stop CenterSakhi CenterFormal Inaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





