राजस्थान
Ajmer: हर सोमवार को चार ग्राम पंचायतों में लगेगा वित्तीय योजना प्रचार-प्रसार शिविर
Tara Tandi
14 July 2025 2:47 PM IST

x
Ajmer अजमेर । जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। सोमवार, 14 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की बडलिया, अजमेर ग्रामीण की गेगल, केकड़ी की भराई एवं केकड़ी की नीमोद में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार मंगलवार, 15 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की खोरी, अरांई की भमोलाव, सावर की सराना एवं भटोलाव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बुधवार, 16 जुलाई को किशनगढ़ की कोटड़ी एवं थल, सावर की बजटा एवं पीपलाज, 17 जुलाई को पीसांगन की दांतड़ा एवं लामाना, भिनाय की भिनाय एवं नान्दसी, 18 जुलाई को श्रीनगर की दिलवाड़ा एवं तिहारी, केकड़ी की भीमड़ावास एवं प्रानहेड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
TagsAjmer हर सोमवारचार ग्राम पंचायतोंलगेगा वित्तीययोजना प्रचारप्रसार शिविरAjmer: Every Mondayfinancialscheme promotion and dissemination camps will be organized in four gram panchayatsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





