राजस्थान
Ajmer: देवनानी दिल्लीगेट झूलेलाल धाम में मनाया फगुणचंड महोत्सव
Tara Tandi
2 March 2025 7:38 PM IST

x
Ajmer अजमेर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के फायसागर का नाम गुलामी का प्रतीक था। यह झील अजमेर के लोगों द्वारा बनाई गई और इसमें सिंधी सहित सभी समुदायों की धार्मिक व सामाजिक आस्था भी जुड़ी हुई है। इसी लिए इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर किया गया है। नाम परिवर्तन से सभी लोगों में हर्ष की लहर है। जल्द ही झील के चहुंमुखी विकास की योजना तैयार कर कांम किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में यह बात कही। यहां सिंधी समुदाय द्वारा फगुणचंड महोत्वस मनाया गया। फायसागर का नाम बदलकर वरूण सागर करने पर सिंधी समुदाय ने श्री देवनानी का अभिनन्दन किया। यहां झूलेलाल कैलेण्डर 2025 का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि वरूण सागर झील अजमेर के लोगों ने खुद श्रमदान कर बनाई थी। गुलामी के दिन थे तो इसका नाम एक अंग्रेज के नाम पर फायसागर रख दिया गया। आजाद भारत में गुलामी के नाम का होना ठीक नहीं है। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर किया गया है। यह झील सिंधी व अन्य समुदायों की धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आस्था का केन्द्र है। इसका नाम परिवर्तन होने से विश्व के अलग-अलग हिस्साें में बसे सिंधी समुदाय के लोगों में हर्ष की लहर है।
उन्होंने कहा कि झूलेलाल धाम बहुत बडी संख्या में लोगों की आस्था का केन्द्र है। यहां सिन्ध से ज्योति लाकर प्रज्ज्वलित की गई है। उन्होंने कहा कि सिन्धी संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति है। सिन्धी पुरूषार्थी समुदाय है जो सदैव देश सेवा और समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। देश के आर्थिक और सामाजिक निर्माण में सिन्धी समुदाय ने भी अपना पूरा योगदान दिया है।
लालसाहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम में बहराणा साहब की स्थापना एवं प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी,विद्या तेजवानी, योगिताआसना नी, नीतू कलवानी,किरण तीर्थनी, सीमा लालवानी सहित झूलेलाल मंडली द्वारा झूलेलाल स्तुति, झूलेलाल चालिहा का पाठ,भजन कीर्तन व पंजड़े की प्रस्तुति हुई।
झूलेलाल कैलेंडर 2025 का किया विमोचन
इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री वासुदेव देवनानी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में झूलेलाल कैलेंडर 2025 का विमोचन करने के बाद पंज महाज्योत प्रज्वलित कर झूलेलाल की आरती पल्लव के बाद ढोल शहनाई की धुन पर छेज व डांडिया का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद पंज महाज्योत का विसर्जन मंदिर परिसर में स्थित बालम्बों साहिब (कुआं) में किया गया।
इस अवसर इस अवसर पर ट्रस्ट के हीरालाल कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, पार्षद दीपेंद्र लालवानी, रमेश चेलानी, मनोहर मोटवानी, अशोक तीर्थणी, दीपक निहालानी, हरीश नानकानी, पारस लौंगानी, माधव बच्चानी, महेश सावलानी,गोपाल बच्चानी,विजय कुमार हंसराजानी, नीतेश भाटिया, पदम भगतानी, दयाल सजवानी, मोहन तुलस्यानी, मोटूमल, जयप्रकाश सोनी, किशन छबलानी, कुमार लालवानी, उत्तम फुलवानी, हरीश भाटिया आदि उपस्थित थे ।
TagsAjmer देवनानी दिल्लीगेटझूलेलाल धाममनाया फगुणचंड महोत्सवAjmer Devnani DelhigateJhulelal Dhamcelebrated Fagunchand Mahotsavजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





