राजस्थान

Ajmer: विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बोर्ड की प्राथमिकता : सचिव

Admindelhi1
20 Aug 2026 3:47 PM IST
Ajmer: विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना बोर्ड की प्राथमिकता : सचिव
x
परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोपरि : बोर्ड सचिव

अजमेर: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर के सचिव पद पर बुधवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कैलाश चन्द्र शर्मा ने पद भार ग्रहण कर लिया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ एवं विशेषाधिकारी परीक्षा नीतू यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा इस अवसर पर बोर्ड सचिव के रूप में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली मुल्यांकन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध तथा छात्र केन्द्रित बनाया जाएगा। बोर्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। आपसी समन्वय से ही तय समय में लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। प्रदेश के 10वीं व 12वीं के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी शिक्षा गुणवत्ता और परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व महामंत्री करण सिंह यादव सहित अन्य बोर्ड अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा शर्मा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण पाल सिंह वित्तीय सलाहकार, उषा कच्छावा, गोविन्द प्रसाद कोली, अनिल बिसावा, अरुण कुमार जोशी व राजीव चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story