राजस्थान

Ajmer: अजमेर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार का परीक्षण

Admindelhi1
11 March 2026 1:30 AM IST
Ajmer: अजमेर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक कार का परीक्षण
x

अजमेर: अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए बैटरी से चलने वाली कार सेवा की शुरुआत 7 मार्च 2026 से कर दी गई है। यह सेवा फिलहाल ट्रायल आधार पर संचालित की जा रही है।

मिहिर देव ने बताया कि सेवा सफल रहने पर इसे जल्द ही स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। बैटरी संचालित यह कार एक बार में पांच यात्रियों को उनके सामान सहित प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा मुख्य रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि वे स्टेशन परिसर में आसानी से आवागमन कर सकें। यात्री इस सेवा का लाभ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित हेड टीसी कार्यालय या सहायता बूथ से संपर्क कर ले सकते हैं। इस सेवा का संचालन मेसर्स मां तारा इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाएगा। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा, जबकि पांच वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों के लिए 30 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। फिलहाल स्टेशन पर एक बैटरी संचालित कार ही उपलब्ध कराई गई है, हालांकि आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाने की भी योजना है।

Next Story