राजस्थान

Ajmer: राउमावि भटियानी में बच्चों को बांटे शिक्षण सामग्री के किट

Admindelhi1
23 Aug 2024 2:28 PM IST
Ajmer: राउमावि भटियानी में बच्चों को बांटे शिक्षण सामग्री के किट
x
अन्य शैक्षणिक सामग्री की एक किट वितरित की गई

अजमेर: मानव विकास अधिकार फाउंडेशन, अजमेर द्वारा गुरुवार को राउमावि भटियानी में "शिक्षा समाधान अभियान" के तहत 30 विद्यार्थियों को 4-4 नोटबुक, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, स्केल और अन्य शैक्षणिक सामग्री की एक किट वितरित की गई।

सामग्री वितरण अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लावास, सचिव रमेश चंद बंसल, उपाध्यक्ष कमल सिंह राठौड़, सदस्य मोहनलाल ने किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षक रणजीत लाल राव, विनोद कुमार, आजाद सिंह रावत, रामस्वरूप रैगर सहित अन्य ने सहयोग किया। उन्होंने फाउंडेशन को धन्यवाद दिया.

Next Story