राजस्थान
Ajmer: जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कानाखेड़ी में लगाई रात्रि चौपाल
Tara Tandi
6 Aug 2025 11:31 AM IST

x
Ajmer अजमेर । जिले की श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कानाखेड़ी में मंगलवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की भावना के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान 21 प्रकरण आए।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं के परिवाद दिए गए। इनमें ग्राम में नाला बनाने के पश्चात इसको आगे नहीं जोड़ने से ग्राम में जल भराव की समस्या, ग्राम कानाखेड़ी से बीर चौराहा तक सड़क का डामरीकरण, विद्युत विभाग के लाइनमैन का कार्यालय समय में अनुपस्थिति, खेल मैदान में ट्रैक की मरम्मत कराने, चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, सड़क निर्माण, नामांतरण करने, अतिक्रमण हटाने सहित अन्य परिवाद दिए गए।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी श्री देवी लाल यादव, तहसीलदार श्रीमती ममता यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा, सरपंच श्रीमती मंजू देवी, ब्लॉक विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्री गोविंद नारायण शर्मा, जिला रसद अधिकारी श्री नीरज जैन, पटवारी श्री गौरव सैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
TagsAjmer जिला कलेक्टरग्राम पंचायत कानाखेड़ीलगाई रात्रि चौपालAjmer District CollectorVillage Panchayat Kanakhediorganized night Chaupalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





