राजस्थान
Ajmer: जिला कलेक्टर ने सिलोरा में लगाई रात्रि चौपाल ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Tara Tandi
2 May 2025 10:36 AM IST

x
Ajmer अजमेर । जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने गुरुवार को सिलोरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल में कुल 25 परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम किया।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को जिला कलक्टर के समक्ष रखा। जिला कलक्टर ने सभी परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने चौपाल में अतिक्रमण, पेयजल, सड़क निर्माण, रास्ता खुलवाने, नाला बनाने तथा जल निकासी जैसी जन समस्याओं की सुनवाई की गई। उदयपुर खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र के पास सफाई करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। बड़ागांव के छोटू बैरवा के खेत पर जाने के रास्ते से नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। सिलोरा में पीतांबर रास्ते की पुलिया पर से व्यवस्थित जल निकासी सुनिश्चित की जाएगी। सरगांव रोड मालियों की ढाणी में स्थित सार्वजनिक दलों में टोंटी लगाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों की समस्याओं का समाधान करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से दौरे करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें।
चौपाल में सरपंच श्री राज किशोर माली, उपखंड अधिकारी श्रीमती निशा सहारण, विकास अधिकारी श्रीमती रेखा मीणा, अजमेर विकास प्राधिकरण के श्री खेमराज यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
TagsAjmer जिला कलेक्टरसिलोरा लगाई रात्रि चौपालग्रामीणों सुनी समस्याएंAjmer District CollectorSilora organized night Chaupallistened to the problems of the villagersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





