राजस्थान
Ajmer: जिला कलेक्टर ने नांद पुष्कर में की रात्रि चौपाल ग्रामीणों को मौके पर ही मिली राहत
Tara Tandi
31 Jan 2025 10:44 AM IST

x
Ajmer अजमेर । नांद पुष्कर में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा गुरुवार को रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। रात्रि चौपाल में 61 परिवादों को सुना गया।
उपखण्ड अधिकारी श्री गौरव कुमार मित्तल ने बताया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा नांद पुष्कर में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इसमें पानी, बिजली, राजस्व एवं भुगतान संबंधी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई। इनके निस्तारण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय फल एवं सब्जी कृषि मंडी में खुली बोली लगाने के लिए पाबंद किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के संबंध में जागरूकता पैदा करने के साथ ही आवेदन भी भरवाए। नांद से भगवानपुर सड़क का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। लेसवा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग को पक्का किया जाएगा। नांद गांव के मुख्य नाले को नरेगा के माध्यम से बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए गए। जिला परिषद सदस्य श्री महेंद्र सिंह मझेवला ने पुष्कर के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन समस्या के संबंध में अपनी बात रखी। परिवहन समस्या का निस्तारण नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित स्थानीय परिवहन सेवा के माध्यम से करवाने के संबंध में जिला कलक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया।
रात्रि चौपाल में मौके पर ही मिली राहत
रात्रि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। रात्रि चौपाल में आए दो ग्रामीणों के परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सरपंच श्री विष्णु सिंह, पूर्व सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य श्री शंकर लाल, श्री गोविंद सिंह, श्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री माणक एवं श्री वीर सिंह, तहसीलदार श्री दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
TagsAjmer जिला कलेक्टरनांद पुष्कररात्रि चौपाल ग्रामीणोंमौके मिली राहतAjmer District CollectorNand Pushkarnight Chaupal villagersrelief received on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





