राजस्थान

अजमेर डिस्कॉम ने पकड़े 265 मामले

Shreya
4 Aug 2023 12:03 PM GMT
अजमेर डिस्कॉम ने पकड़े 265 मामले
x

उदयपुर: अजमेर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने बिजली चोरी की शिकायतों के चलते सतर्कता अभियान चलाया। जिसमें 265 बिजली चोरी पकड़ी गई और इसमें 75.62 लाख का राजस्व वसूला जाएगा। अजमेर जिले में 19 बिजली चोरी पकड़ी गई जिसमें डिस्कॉम को 6.27 लाख प्राप्त हुए। इसी तरह भीलवाड़ा वृत्त से 23 मामलों में 4.84 लाख, नागौर वृत्त से 19 मामलों में 3.62 लाख, झुंझुनू वृत में 40 मामलों में 11.61 लाख, सीकर वृत में 51 मामलों में 18.34 लाख, चित्तौड़गढ़ वृत में 38 मामलों में 10.65 लाख, बांसवाड़ा वृत्त में 6 मामलों में 1.72 लाख, राजसमंद व्रत में 24 मामलों में 7.55 लाख, उदयपुर वृत में 45 मामलों में 11.02 लाख किया गया। इसके साथ ही बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारण राशि जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए हैं। राशि जमा नहीं करवाने के एवज में एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान भी किया गया है।

उदयपुर में फिर आ धमका तेंदुआ:बछड़े को उठा ले गया

उदयपुर शहर से सटे बड़ी गांव में पिछले एक महीने से तेंदुए का मूवमेंट बढ़ने से लोग घबराए हुए हैं। आए दिन वह बछड़ों का अपना शिकार बना रहा है। वन विभाग ने पिंजरा लगा रखा है लेकिन तेंदुआ फिर भी गुपचुप आकर शिकार कर रहा है। दो दिन पहले आए तेंदुए को लोगों ने देख लिया और उसका विडियो बना लिया। दिलचस्प बात ये है कि जहां पिंजरा लगाया गया है उस तरफ तेंदुए ने अपना मूवमेंट ही बंद कर दिया।

पंचायत समिति सदस्य संजू सुथार ने बताया कि मंगलवार की रात एक घर में बने बाड़े में तेंदुआ आ गया और उसने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। लोगों के शोर पर बछड़े को सीढ़ियों पर ही छोड़ भागा। बछड़े की मौत हो गई। उदयपुर के बड़ी गांव में इस मकान के बाड़े में तेंदुआ आया था। सुथार ने बताया कि तेंदुआ करीब 12 फिट ऊंची दीवार फांद कर अंदर कूदा। लोगो ने खेतों के समीप भी तेंदुए को देखा और उसका मोबाइल में वीडियो भी बनाया। बताते है कि इस तरह तेंदुए का मूवमेंट बढ़ने से इस क्षेत्र के लोगों में दशहत है।

Next Story