राजस्थान
Ajmer: उपमुख्यमंत्री पहुंचे राजगढ़ धाम चम्पालाल महाराज से लिया विशेष आशीर्वाद
Tara Tandi
14 April 2025 10:52 AM IST

x
Ajmer अजमेर । मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चन्द बैरवा अचानक पहुंचें। धाम पर पहुंचकर बाबा भैरवनाथ, मां कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तंभ की परिक्रमा की और चम्पालाल महाराज से विशेष आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री ने राजगढ़ धाम पर महाराज द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति, बेटी बचाओ महाअभियान और सामाजिक सरोकार के अन्य कार्यों की सराहना करते हुए धाम की प्रशंसा की। श्री बैरवा ने बताया कि राजगढ़ धाम का नाम तो काफी सुना था परंतु धाम पर आने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। आज भैरव बाबा का अचानक बुलावा आया और मैं राजगढ़ धाम दौड़ा चला आया।
उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इस इस दौरान धाम पर रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, दीपक बसीटा, मनीष चौहान, राजकुमार त्रिपाठी, मनोज मेहरा, अमिताभ छीपा, राहुल, भगवती सोनी, कैलाश सेन, कन्हैयालाल सोलंकी, देवानंद मूलचंदानी आदि मौजूद रहे।
TagsAjmer उपमुख्यमंत्रीपहुंचे राजगढ़ धाम चम्पालाल महाराजविशेष आशीर्वादAjmer Deputy Chief MinisterChampalal Maharaj reached Rajgarh Dhamspecial blessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





