राजस्थान

Ajmer: छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

Admindelhi1
22 July 2026 1:39 PM IST
Ajmer: छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
x
कांग्रेस का आरोप- छात्रों की आवाज दबाई गई, विरोध में जलाया पुतला

अजमेर: नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के अधिकार का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए।


Next Story