राजस्थान
Ajmer : कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में मौके पर निस्तारण की कई शिकायतें
Tara Tandi
5 Oct 2025 11:51 AM IST

x
Ajmer अजमेर। जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत गोयला में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ रखी। इस दौरान कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए।
जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रत्येक परिवेदनाओं का गंभीरता से समाधान कर पीड़ितों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नियमित जलापूर्ति, विद्युत वोल्टेज व कटौती की समस्या, सड़क निर्माण, नामांतरण और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मूल सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए तथा अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र हेमानी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAjmer कलेक्टररात्रि चौपालमौके निस्तारणकई शिकायतेंAjmer CollectorNight Chaupalon-the-spot resolutionnumerous complaintsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





