
x
Ajmer अजमेर । मुख्यमंत्राी शहरी रोजगार गारंटी योजना (एमएसआरजीवाई) की जिला परियोजना समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्राी शहरी रोजगार गारंटी योजना संचालित की जा रही है। इसकी जिला परियोजना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने की। बैठक में योजना के कार्यों की समीक्षा की गई। समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। श्रमिकों को मांगतें ही काम दिया जाए। साथ ही औसत मजदूरी में वृद्धि करने के लिए कहा गया।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिले के समस्त नगरीय निकायों के लिए वर्ष 2025-26 के लिए नवीन कार्यों का अनुमोदन किया। अनुमोदन उपरांत शहरी क्षेत्रा में 896 लाख से अधिक राशि के कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम अजमेर में 223.53 लाख, नगर परिषद किशनगढ़ में 137.41 लाख, नगर परिषद पुष्कर में 90.34 लाख, नगर परिषद केकड़ी में 117.08 लाख, नगर पालिका सरवाड़ में 77.91 लाख, नगर पालिका नसीराबाद में 89.84 लाख, नगर पालिका सावर में 71.61 लाख तथा नगर पालिका टांटोटी में 88.98 लाख की राशि के कार्य होंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsAjmer मुख्यमंत्री शहरीरोजगार गारंटी योजनाAjmer Chief Minister UrbanEmployment Guarantee Schemeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





