राजस्थान

Ajmer: बीसलपुर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी, प्रशासन ने किया गेज अपडेट

Admindelhi1
7 July 2026 11:44 AM IST
Ajmer: बीसलपुर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी, प्रशासन ने किया गेज अपडेट
x
बीसलपुर बांध में आई पानी की नई आवक, जलस्तर पर नजर

अजमेर: प्रदेश की प्रमुख पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध डूब क्षेत्र में मानसून के सक्रिय रहते प्रारंभिक दौर में पानी की अच्छी आवक दर्ज की जा रही है। पिछले चार दिनों में बांध के जल भंडार में 0.828 टीमएमसी पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार को सुबह 6 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार बांध का जलस्तर बढ़कर 313.69 आरएल मीटर पहुंच गया है। वर्तमान में बांध में 26.148 टीएमसी पानी संग्रहित है जो इसकी कुल भराव क्षमता का 67.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में जलग्रहण क्षेत्र में 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि मानसून सीजन में अब तक कुल 253 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसून की शुरुआत के बाद बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 3 जुलाई को जहां जल भंडार 25.320 टीमएसी था वहीं 6 जुलाई को यह बढ़कर 26.148 टीएमसी हो गया। इसी अवधि में जलस्तर 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई जो लगातार हो रही बारिश का सकारात्मक परिणाम है। जुलाई और अगस्त माह में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो बांध का जलस्तर और तेजी से बढ़ेगा। इससे प्रदेश की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रहेगी। बीसलपुर बांध राजस्थान की प्रमुख पेयजल परियोजना है इसी बांध से जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, अजमेर, टोंक ब्यावर, किशनगढ़ को पेयजल एवं सिंचाई का जल उपलब्ध होता है।

इधर, अजमेर में पिछले तीन दिनों से मौसम में सुबह शाम हो रहे बदलाव के चलते उमस बढ़ गई है। लोगों को जीन मुहाल हो रहा है। दिन में धूप और रात को बादल छाने व हवा भी नहीं चलने से लोग परेशान है। देर रात अथवा मध्य रात को बरसात हो रही है। रविवार को दोपहर में आधा घंटे की बरसात के बाद उमस ने बुरा हाल कर दिया। ऐसी ही स्थिति सोमवार को हुई सुबह से आसमान में बादल थे फिर धूप खिली और दोपहर बाद कभी रिमझिम कभी मध्यम बरसात होने लगी। इससे उमस और बढ़ गई। शाम को तापमान में मामूली गिरावट हुई। ठंडी हवा भी चली। लोगों को राहत मिली। किसानों में खुशी छाई।

Next Story