राजस्थान

Ajmer: बाइक सवार बदमाश ने तरबूज खरीद रही महिला के गले से तोड़ी चेन

Admindelhi1
8 Jun 2024 3:00 PM IST
Ajmer: बाइक सवार बदमाश ने तरबूज खरीद रही महिला के गले से तोड़ी चेन
x

अजमेर: जिले लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. एक बार फिर बाइक सवार बदमाश महिला की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला घर से फल खरीदने बाजार आई थी। महिला ने क्रिश्चियन गंज थाने में मामला दर्ज कराया है. क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार केशव नगर, वैशाली नगर निवासी रजना लखोटिया पत्नी दिनेश लखोटिया ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी स्कूटी से फल लेने के लिए घर से निकली थी. फल लेने के बाद वह तरबूज बेचने वाले से तरबूज खरीद रही थी।

महिला ने बताया कि अचानक एक युवक बाइक पर तेज रफ्तार से आया और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी। उसने चिल्लाकर रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाश भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है: क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण के निर्देश पर मामले की जांच एएसआई मांगेराम को सौंपी गई है. पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

Next Story