राजस्थान
Ajmer: बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचला, पत्नी और बच्चा जख्मी
Admindelhi1
11 Sept 2025 6:11 PM IST

x
अजमेर: किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर तोलामाल गांव के निकट हुए सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा पत्नी व बच्चे घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त सभी को जीवीके टोल एंबुलेंस की सहायता से राजकीय यज्ञनारायण हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां युवक को मृत घोषित किया गया। घायलों का उपचार जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अधिकारी भीकाराम काला के अनुसार मृतक की पहचान बड़ा गांव इस्लामपुर डिग्गी टोंक निवासी 53 वर्षीय महबूब बंजारा के रूप मे हुई है। बाइक पर सवार तिलोनिया गांव में खेती बाडी का काम करने जा रहा था। मृतक बाइक सवार ने हेलमेट भी पहना हुआ था। ट्रेलर की चपेट में आ गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Tagsअजमेरबाइक सवारट्रेलरकुचलापत्नीबच्चाजख्मीAjmerbike ridertrailercrushedwifechildinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





