राजस्थान

Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की राज्यपाल से मुलाकात

Tara Tandi
15 March 2025 8:06 PM IST
Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की राज्यपाल से मुलाकात
x
Ajmer अजमेर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और राज्य सभा सांसद श्री मदन राठौड़ ने राज भवन में मुलाकात की।
राज्यपाल को नवाचारों का एक वर्ष पुस्तक भेंट
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राज्यपाल को विधान सभा में गत एक वर्ष में किए गए नवाचारों पर आधारित वाचारों का एक वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की।
श्री देवनानी ने राज्यपाल को बताया कि राजस्थान विधानसभा में कार्य प्रणाली को नया स्वरूप देने के साथ ही सनातन संस्कृति के अनुरूप डायरी और कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है।
नवाचार देश के अन्य विधान मंडलों के लिए प्रेरणादायी
राज्यपाल श्री बागडे ने प्रकाशन के लिए श्री देवनानी को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्रा के पवित्रा स्थल विधानसभा की कार्य प्रणाली का ऑनलाइन संचालन करने, समय सीमा में प्रश्नों के जवाब मंगाने, सर्व दलीय बैठक के आयोजन के साथ सदन के प्रभावी संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किए गए नवाचार अन्य विधानसभाओं के लिए प्रेरणादायी है।
राजस्थान विधानसभा के नवाचार ऐतिहासिक
राज्य सभा सांसद श्री मदन राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को उनके द्वारा किए गए नवाचारों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा देश के विधान मंडलों में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है।
Next Story