राजस्थान
Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रीगण पहुंचे मृतक अधिवक्ता के घर
Tara Tandi
9 March 2025 8:07 PM IST

x
Ajmer अजमेर । पुष्कर के अधिवक्ता स्व. पुरूषोतम जोखेटिया पर हमला एवं मृत्यु प्रकरण मेंं प्रशासन व वकीलों में सहमति के बाद रविवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत पुष्कर पहुंचें एवं परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपी। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शराब का ठेका हटाने व वकीलों की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाए।
पुष्कर के अधिवक्ता श्री पुरूषोतम जाखेटिया की मृत्यु प्रकरण में रविवार को सहमति बनी। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन में वार्ता की।
दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत व अन्य जनप्रतिनिधि पुष्कर पहुंचे। उन्होंने पुष्कर में स्व. जाखेटिया के अंतिम संस्कार में श्रद्धंजलि अर्पीत की। उन्होंने स्व. जाखेटिया के निवास पर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया। वहां उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपीं।
विधानसभा अध्यक्ष व मंत्रीगण ने प्रशासन को निर्देश दिए कि शराब के ठेके, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, जांच सहित अन्य मांगों पर तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवी शंकर भूतड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsAjmer विधानसभा अध्यक्षमंत्रीगण पहुंचे मृतक अधिवक्ता घरAjmer Assembly SpeakerMinisters reached the house of the deceased advocateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





