राजस्थान

Ajmer: अजमेर पुलिस की बड़ी सफलता, 215 मोबाइल बरामद

Admindelhi1
16 May 2026 10:47 AM IST
Ajmer: अजमेर पुलिस की बड़ी सफलता, 215 मोबाइल बरामद
x
"गुमशुदा मोबाइल मिलने से लोगों में खुशी"

अजमेर: अजमेर जिला पुलिस ने अजमेर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज मोबाइल चोरी होने अथवा गुमशुदा होने के मामलों में पीड़ितों को बड़ी राहत देते हुए उनके मोबाइल बरामद कर वापस उनके मालिकों को घरों से बुलाकर लौटाए हैं। यह बरामद माल करीब 50 लाख रुपये के अधिक का बताया जा रहा है।

अजमेर पुलिस के अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि इस मामले में पुलिस की साइबर टीम और पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता से संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने अथवा खो जाने पर उससे संबंधित जानकारी रिपोर्ट करने पर साइबर टीम को दी प्रदान की जाती है जो इस पर बराबर निगरानी रखते है। जैसे ही वह सिम वापस एक्टीवेट होती है उसकी सूचना साइबर टीम को मिल जाती है फिर संबंधित थानों की पुलिस की मदद से उसकी बरामदगी होती है और उन्हें फिर से उनके मालिकों तक पहुंचा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में अजमेर के विभिन्न पुलिस थानों में कार्यरत पुलिस कर्मियों ने सराहनीय सेवाएं दी हैं शुक्रवार को अजमेर पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुला कर लौटाया है। जिसे लेकर अजमेर पुलिस की लोगों ने काफी सराहना की है। मोबाइल गुम होने, चोरी होने वाले लोगों ने बताया कि उनके मोबाइल आटोरिक्शा में छूट गया था। आटोवाले चालक वापस नहीं लौटाए, किसी ने बताया कि उनका मोबाइल सडक पर गिर गया था। पीड़ितों ने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। पीड़ित ऐसे भी थे जिनके मोबाइल को गुम हुए अथवा चोरी हुए दो साल से अधिक समय हो गया। किन्तु पुलिस साइबर टीम की निरंतर मेहनत से आखिर मोबाइल मिलने पर वे बेहद खुश नजर आए।

Next Story